Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेश के लिए बलिदान देने वालों को हमेशा याद रखा जाएगाः हरीश...

देश के लिए बलिदान देने वालों को हमेशा याद रखा जाएगाः हरीश रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी व मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आजादी के उन वीर शहीदों को शत्कृशत् नमन किया जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के मूल्य को समझना है। कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, विजय सारस्वत, अमरजीत सिंह, नवीन जोशी, शीशपाल सिंह बिष्ट डा. जसविन्दर सिंह गोगी,, महन्त विनय सारस्वत, हेमा पुरोहित, प्रभुलाल बहुगुणा, कैं. बलबीर सिंह रावत, सुनीता प्रकाश, पूरण सिंह रावत, राजेश चमोली, लाल चन्द शर्मा संग्राम सिह पुण्डीर, शैलेन्द्र शेखर करगेती, रेणु रूहेला सैकडों कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments