Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधसात माह के मासूम का अपहरण करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

सात माह के मासूम का अपहरण करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

हरिद्वार: 7 माह के मासूम का अपहरण किये जाने का मात्र 24 घंटो में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता पति-पत्नी है जिन्होने एक भीख मांगने वाली महिला को धोखा देकर उसके बच्चे का हर की पैड़ी क्षेत्र से अपहरण कर लिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कल मंजू पत्नी टुनटुन निवासी चण्डीघाट कोतवाली नगर अपने बच्चे शिवा उम्र 7 माह के साथ मथुरा पुडी वाले के पास भीख मांगने के लिये बैठी थी। बताया कि इस दौरान एक अज्ञात महिला द्वारा प्लान बना कर पीड़िता मंजू को लालच देकर आटा लेने भेजा गया। इस दौरान जैसे ही पीड़िता आटा लेने गई उक्त महिला वहां से उसका बच्चा लेकर फरार हो गई।

मामले में पुलिस ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर बच्चे व अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर आज अपहरण हुए बच्चे शिवा को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे दिल्ली से सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तमन्ना खातून (23) पत्नि राजेन्द्र कुमार राठौर व राजेन्द्र कुमार राठौर पुत्र सियाराम निवासी अहिरन टोला थाना बेनीगंज जिला हरदोई उ.प्र. बताया। अपहरणकर्ता पति पत्नी है जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments