Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबुल्लावाला पुल में आई दरारें, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

बुल्लावाला पुल में आई दरारें, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

देहरादून: लगातार बारिश से अब सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल पर भी दरारे आने की खबरे सामने आयी है| जिसके बाद अब लोनिवि ने इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। जिसको लेकर वहां सूचना भी लगा दी गयी है|

जानकारी के अनुसार सुसवा नदी पर बना यह पुल दो दिन पूर्व पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद अब हवा में दिखाई दे रहा है। वहीं पुल की एप्रोच रोड व पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। पुल में दरारें आने के बावजूद इस पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर सूचना भी लगा दी गई है और पुल को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया। जिससे कि पुल नीचे की ओर न बैठे और पुल की सुरक्षा हो सके। यदि कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज गति से पानी आता है तो पुल को पूरी तरह से खतरा बना हुआ है। वहीं इसको लेकर लोनिवि के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता ओ पी चन्द्रा ने बताया कि पुल की सुरक्षा के लिए कार्य को तेज कर दिया गया है । साथ ही भारी वाहनों का भी प्रवेश पुल पर पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments