Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार सहित सपा व यूकेडी प्रत्याशी ने...

अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार सहित सपा व यूकेडी प्रत्याशी ने भी किया नामांकन

-कांग्रेस-भाजपा  के बीच मुख्य मुकाबले के आसार

बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव के लिए अब राजनीतिक अखाड़ा सज चुका है। गुरूवार को नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है, वहीं सपा प्रत्याशी भागवत व यूकेडी प्रत्याशी ने भी अपने नामांकन पत्र भरे हैं। जबकि बसपा और आम आदमी पार्टी के समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी अपना पर्चा नहीं भरा था। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने आज पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार मुख्य चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने अपने दम पर अच्छे खासे वोट लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि एंन चुनाव पर उनके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

बीते कल भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास अपना नामांकन पत्र भर चुकी हैं भाजपा को उम्मीद है कि सहानुभूति का लाभ पार्वती दास को मिलेगा और वह आसानी से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहेंगी। जबकि कांग्रेस को उम्मीद है कि वह बसंत कुमार अपने वोट बैंक और कांग्रेस के कैडर बोर्ड मिलने से पार्वती दास को पटखनी देने में कामयाब हो जाएंगे।

उधर सपा और यूकेडी प्रत्याशी को सांकेतिक प्रत्याशी के तौर पर ही देखा जा रहा है। असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच होना ही तय है। 5 सितंबर को होने वाले इस मतदान के बाद 8 सितंबर को परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा की बाजी किसके हाथ लगती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments