Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजीवन में सफलता का मूलमंत्र सिर्फ मेहनत, अपनी मेहनत के बल पर...

जीवन में सफलता का मूलमंत्र सिर्फ मेहनत, अपनी मेहनत के बल पर जीवन मे कोई भी मुकाम कर सकते हासिलः रेखा आर्या

पिथौरागढ़। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ऐंचोली में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल विजेता सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख़्य अतिथि के रूप में शिरकत किया,जहां छोलिया नृत्य द्वारा मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया गया।वहीं कार्यक्रम से पूर्व स्कूल के संस्थापक और महामंडलेश्वर पंच दशनाम जूना अखाड़ा श्री श्री 1008 स्वामी वीरेंद्रानंदमहाराज जी के साथ दश महा विद्या मंदिर के दर्शन किये और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों व स्कूल प्रबंधन ने जिस प्रकार से स्वागत एवं अभिनंदन किया उससे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।तत्पश्चात कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।साथ ही इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तुतियों में सम्पूर्ण देवभूमि की झलक देखने को मिली।साथ ही  आज मेधावी छात्रों,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे सफलता का मूलमंत्र सिर्फ मेहनत ही है। आप अपनी मेहनत के बल पर जीवन मे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। कहा कि यह जानकर भी बेहद प्रसन्नता हुई कि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी सफलता के कई सोपान स्थापित कर रहे है और देश एवं प्रदेश का नाम के साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि आज पिथौरागढ़ जिला खेल के क्षेत्र में लगातार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और देश के साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रहा है।उन्होंने कहा कि खेल आज बच्चो को ख्याति देने का काम के रहा है।पहले खेल को लोग महत्व नही देते थे लेकिन आज हमारे बच्चो का खेल के प्रति रुझान बढ़ा है जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खिलाड़ियो के लिए आउट ऑफ टर्म जॉब और नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने जा रही है,जिससे आने वाले समय ने राज्य के मेधावी खिलाड़ियो को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पद्मश्री से समानित बसंती देवी, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक लोहिया, पूर्व मैनेजर इफ्को राम सिंह सहित विद्यालय के अध्यापकगण, वरिष्ठजन और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments