Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधएसओजी, एएनटीएफ और पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

एसओजी, एएनटीएफ और पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

रुद्रपुर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस ने लाखों कीमती स्मैक सहित दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक सीओ सिटी व सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला के नेतृत्व में टीम जनपद क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को पंतनगर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाईक में सवार दो युवक, महेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे निवासी वार्ड 7 आजादनगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर व अरविन्द कुमार निवासी शरीफ नगर इटावा थाना देवरिया जिला बरेली यूपी, पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैI

एसपी सिटी ने बताया कि बरामद स्मैक करीब 70 ग्राम है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक बरेली से खरीद कर लाते हैं और क्षेत्र में बेचते हैं। तस्करों के मुताबिक वह अपने घर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर मांग के अनुसार ट्रांजिट कैम्प, सिडकुल, रुद्रपुर क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। बताया कि दोनों के खिलाफ पंतनगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। स्मैक सप्लाई करने वालों की भी पुलिस तलाश कर रही। एसपी सिटी ने चैकिंग कर रही पुलिस टीम को 2500 रुपए ईनाम देने की घोषणा की है।

एसओजी व एएनटीएफ टीम में प्रभारी जसवीर सिंह चैहान, एसओजी एसआई मनोज धौनी, हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डे, नीरज भोज, ललित कुमार, गोविंद के अलावा एएनटीएफ कांस्टेबल सन्तोष रावत, हरीश गोस्वामी,विनोद खत्री, भूपेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे। थाना पन्तनगर पुलिस टीम में सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद, प्रभारी निरीक्षक पंतनगर राजेन्द्र सिंह डांगी, चैकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कोहली, कृपाल सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments