Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने ली जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक

सीडीओ ने ली जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला गंगा सुरक्षा समिति के रेखीय विभागों के से कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों की समीक्षा की गई। टपकेश्वर से सीवर लाइन ट्रीटमेंट प्लान की जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराया गया कि डीपीआर तैयार की जा रही है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआर, कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होेंने पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए जर्मन बैंक पोषित परियोजना की जानकारी प्राप्त की जिस पर अवगत कराया गया कि दो कार्यों पर टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है अन्य पर शासन को प्रस्ताव गया है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। पेयजल निगम के अधिकारी ने बताया कि  पैकेज 5,6 में एसपीएस कार्य, पैकेज 07 में एसटीपी एवं एसपीएस तथा पैकेज 8 में राइजिंगमैन योजना पर कार्य होना है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने तथा अगली बैठक में पीएमसी के अधिकारियों को भी बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने  पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि  पत्रावलियों को जल्द चलाएं तथा शासन स्तर पर भी पत्रावली की प्रगति की स्थिति देख ले। उन्होंने निर्देश दिए की एसटीपी प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम जांच ली जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश को कूड़ा उठान तथा पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए जिस पर अवगत कराया गया कि पॉलिथीन जब्त अभियान के तहत एक 192 चालान किए गए 1.8 लाख धनराशि अर्थदंड वसूला गया है, अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। 72 सीढ़ी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानकारी लेने पर बताया गया कि 72 सीढी पर से  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गतिमान है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया गया कि पंजीकरण न कराने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बताया गया कि 143 संस्थानों तथा 70 होटल द्वारा आवेदन नहीं किया गया है जिनको नोटिस प्रेषित किए गए। सीवर संयोजन कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जल संस्थान के अधिकारियों ने  अवगत कराया कि 7561 नये कनेक्शन किए जा चुके हैं जिनमें 7142 घरेलू तथा 419 अघरेलू है। उन्होंने निर्देश दिए कि नये क्षेत्रों में सीवर सयांेजन से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आर.के चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, पर्यावरण विद विनोद कुमार जुगलान, एबीडीओ से आशीष बहुगुणा, पेयजल निगम से सहायक अभियन्ता रामकुमार, धमेन्द्र प्रसाद,  सहायक अभियन्ता जलसंस्थान विनोद पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments