Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने किया बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा

सीएम ने किया बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बागेश्वर की जनता विकास के लिए भाजपा को वोट करेगी जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है इसलिए बागेश्वर चुनाव में हम एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के 2024 के चुनाव में फिर अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर धामी ने कहा कि राहुल गांधी पिछली बार भी अमेठी से चुनाव लड़े थे उसका परिणाम वह देख चुके हैं मैं समझता हूं राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने इस तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान राज्य में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर जहां कई केंद्रीय नेताओं से मिलने वाले हैं वहीं इस समिट में भाग लेने वाले कुछ उघमियों और निवेशकों से भी वार्ता करेंगे। उनका कहना है कि उत्तराखंड निवेश के दृष्टिकोण से उघमियों की पहली पसंद है।

उनका कहना है कि राज्य की कानून व्यवस्था के साथ ही हमने अपनी औघोगिक नीतियों का सरलीकरण किया। सोलर पावर और हाइड्रो पावर में असीम संभावनाएं हैं वहीं पर्यटन के क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतर अवसर है। उनका कहना है कि औघोगिक क्षेत्र की बात हो या फिर एमएसएमई क्षेत्र की हमने हर क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतर नीतियां बनाई है और बेहतर अवसर प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है तथा उन्हें वह इन्वेस्टर्स समिट का न्योता भी देंगे। मुख्यमंत्री राज्य में आई मानसूनी आपदा से हुए नुकसान पर पीएम से आर्थिक मदद की बात कर सकते हैं। वह कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments