Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डवृद्ध महिला को मृत समझकर केदारनाथ मंदिर के बाहर छोड़ा

वृद्ध महिला को मृत समझकर केदारनाथ मंदिर के बाहर छोड़ा

-पुलिस की मदद से महिला को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गुप्तकाशी

रुद्रप्रयाग: छत्तीसगढ़ की एक वृद्ध महिला केदारनाथ दर्शनों को आई थी, मंदिर के पास एक होटल के सामने वह अचानक बेहोश हो गई। साथ में आए उनके साथ व परिचितों ने मृत समझकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, होश आने पर महिला ने अपना नाम व पता बताया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पैसा एकत्रित कर महिला को हेलीकाप्टर से सोनप्रयाग पहुंचाया, और यहां से छत्तीसगढ़ के लिए गाड़ी में बैठाकर भेज दिया।

71 वर्षीय एक वृद्ध महिला यात्री केदारनाथ यात्रा पर अपने साथियों व परिचितों के साथ आई थी, मंदिर के पास ही एक होटल के सामने वह बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। होटल स्वामी ने इसकी सूचना केदारनाथ चौकी प्रभारी मंजुल रावत को दी। सूचना पर पुलिस टीम के सहयोग से महिला को केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश आ गया। होश में आने के बाद महिला यात्री ने नाम बुधवारा बाई पटेल ;उम्र 71 वर्षद्ध निवासी छत्तीसगढ़ बताया। उसने बताया कि अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ केदारनाथ धाम आई थी। न जाने वह कैसे बेहोश हो गई थी, और उसके साथी संभवतया उसे मृत समझकर उसे छोड़ कर जा चुके थे।

थोड़ा सा स्वस्थ महसूस होने पर पुलिस टीम ने महिला को केदारनाथ मंदिर दर्शन कराए। वहीं पुलिस समेत स्थानीय व्यापारियों व पंडे पुरोहित ने सामूहिक रूप से पैसे एकत्रित कर डंडी.कंडी के माध्यम से महिला को हेलीपैड तक पहुंचाया। और वहां से एरो एयरक्राफ्ट कंपनी के हेलीकॉप्टर से त्रिजुगीनारायण हेलीपैड पहुंचाया।

कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा महिला को त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग लाया गया। यहां पर यात्री बस में बैठा कर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वृद्ध महिला यात्री ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व सभी व्यापारियों तीर्थपुरोहितों का आभार जताया।

केदारनाथ चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने बताया कि महिला अब पूर्णरूप से स्वस्थ है। सभी लोगों के सहयोग से उसे किराया व रास्ते का खर्चा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments