Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में सितम्बर माह में आयोजित होगा ‘आयुर्ज्ञान सम्मेलन’

राजभवन में सितम्बर माह में आयोजित होगा ‘आयुर्ज्ञान सम्मेलन’

देहरादून। आयुर्वेद एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से सितम्बर माह में राजभवन में ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में आयुर्वेद के महत्व, लाभ एवं इसकी उपयोगिता पर मंथन किया जाएगा। इस सम्मेलन में आयुर्वेद से जुड़े प्रख्ताद आयुर्वेदाचार्य, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक और प्रोफेसर, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रोफेसर, आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र-छात्राएं व आयुर्वेदिक उत्पादन से जुड़े विशिष्ट लोग उपस्थित रहेंगे।
प्रस्तावित ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’ के सम्बन्ध में मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद समय की मांग है और हमें इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। कोविड-19 ने हमें आयुर्वेद के महत्व का अनुभव कराया था।
राज्यपाल ने इस सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को राज्य में पर्यटन के साथ किस प्रकार श्रृंखलाबद्ध किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हो सके इस पर भी सम्मेलन में चर्चा हेतु कार्य योजना बनाई जाय। उन्होंने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति को इस सम्मेलन में अच्छे उप्तादनकर्ताओं का डिस्प्ले कराये जाने और आयुष विभाग के मिशन और विजन पर आधारित बुकलेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव आयुष डॉ पंकज कुमार पाण्डे, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय ए. के. त्रिपाठी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments