Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधजाली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

जाली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

देहरादून: जाली नोट बनाने वाले अंर्तराज्जीय गैंग के मुख्य सरगना को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के चार साथियों को यूपी पुलिस ने बीती 18 अगस्त को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर क्षेत्रांर्तगत थाना सौंजना पुलिस ने चार नकली नोट तस्करों को 98 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार किया था। जिन्होने पूछताछ में बताया था कि वह उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट लाकर ललितपुर व आसपास के जिलों में खपाते हैं।

जिसके बाद उ.प्र. पुलिस ने एसएसपी एसटीएफ, उत्तराखण्ड से इस इनपुट को साझा किया। जानकारी मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसएसपी एसटीएफ एसटीएफ ने कुमांयूँ युनिट को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिस पर कल देर रात एसटीएफ व यूपी पुलिस द्वारा एक ज्वांइट आप्रेशन कर ग्राम बनगवां , खटीमा निवासी बलविन्दर सिंह उर्फ जसविन्दर सिंह उर्फ कृपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को सितारगंज से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर टीम को कई अहम जानकारियाँ हाथ लगी हैं गैंग के कई और सदस्यों के नेटवर्क का पता लगा है, शीघ्र ही एसटीएफ द्वारा और भी गिरफ्तारियाँ की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments