Latest news
लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिलेगी शीघ्र तैनातीः डा. धन सिंह रावत राज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी ली टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज
Saturday, September 21, 2024
Homeराष्ट्रीयभारत ने रचा इतिहासः चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, पीएम मोदी...

भारत ने रचा इतिहासः चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, पीएम मोदी ने दी बधाई

-पीएम मोदी ने की इसरो की सराहना

-ये क्षण विकसित भारत के शखनांद और नई ऊर्जा नई चेतना काः पीएम मोदी

-चंदा मामा अब पास केः सीएम धामी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिग की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता को भारत का विजयघोष बताया, वहीं सीएम धामी ने इसे चन्दा मामा पास की लाईन दीI

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे परिवारजनों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। ये पल अविस्मरणीय है। ये क्षण अभूतपूर्व है। ये क्षण विकसित भारत के शखनांद का है। ये क्षण नए भारत के जय घोष का है। ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ् का है। ये क्षण भारत में नई ऊर्जा नई चेतना का है।

उन्होंने कहा,“इसरो ने वर्षों तक इस पल के लिए इतना परिश्रम किया है। मैं 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूं।”
“हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रूव तक पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश भी नहीं पहुंच सका है। अब चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे और कथानक बदल जाएंगे, नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो गए। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी थी। भारत को चांद पर सफलता मिल गई है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है।चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर उसमें से निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर घूमकर शोध करेगा और जानकारी जुटाएगा। 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाले चंद्रयान-3 ने अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा पूरी की है.

इसरो के बताए गए विवरण के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लिए मुख्य रूप से तीन उद्देश्य निर्धारित हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना, चंद्रमा की सतह कही जाने वाली रेजोलिथ पर लैंडर को उतारना और घुमाना लैंडर और रोवर्स से चंद्रमा की सतह पर शोध कराना आदि है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments