Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजैन समाज ने धूमधाम के साथ मनाया मोक्ष कल्याणक महापर्व व दीक्षा...

जैन समाज ने धूमधाम के साथ मनाया मोक्ष कल्याणक महापर्व व दीक्षा दिवस

देहरादून। श्रावण शुक्ल सप्तमी पर जैन धर्म के 23वंे तीर्थंकर देवादिदेव 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महापर्व देहरादून जैन समाज ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मधु जैन ने श्री पारसनाथ भगवान के निर्माण महोत्सव की बधाई देते हुए बताया कि आजकल प्रातः देहरादून नगर में चतुर्मास कर रही 105 परम पूज्य आर्यिका श्री आनंदमति माताजी एवं क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड पर परम पूज्य आर्यिका आनंदमती माताजी का दीक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें उनको मौजूद महिलाओं ने जिनवाणी भंेट की। इसके पश्चात जैन समाज द्वारा श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। झंडा बाजार स्थित जैन मंदिर मंे भी जैन मिलन पारस द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ भगवान को 151 निर्वाण लाडू समर्पित किये गये। श्री पार्श्वनाथ पद्मावती तीर्थ धाम क्लेमेंटाउन मे भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ को 23 किलो का मुख्य निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य श्री सचिन जैन, (पारस टावर माजरा) को प्राप्त हुआ। विशेष सहयोग सौरभ सागर समिति द्वारा किया गया। जैन भवन के मंत्री संदीप जैन द्वारा बताया गया कि श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड मे परम पूज्य आर्यिका  आनंदमती माताजी एवं क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे आगामी 25, 26 एवं 27 अगस्त को त्री-दिवसीय जिनेन्द्र आराधना की जाएगी जिसमें शुक्रवार 25-08-23 को भक्तांबर विधान, शनिवार 26-08-23 को कल्याण मंदिर विधान एवं रविवार 27-08-23 को श्री वर्धमान स्तोत्र विधान किया जाएगा। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन, जैन भवन के प्रधान सुनील जैन, मंत्री संदीप जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, साधु सेवा समिति के संयोजक अशोक जैन भारतीय जैन मिलन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, मधु सचिन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, सचिन जैन, अमित जैन, राजीव जैन, गौरव जैन, प्रवीण जैन, ममलेश जैन, सुमन जैन, मोनिका जैन, पल्लवी जैन पूर्णिमा जैन, सुनैना जैन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments