Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवॉक एंड शॉप लाइफस्टाइल एग्जिबिशन 26 व 27 अगस्त को दून में

वॉक एंड शॉप लाइफस्टाइल एग्जिबिशन 26 व 27 अगस्त को दून में

देहरादून। आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंटष् की ओर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार दो दिवसीय एक ऐसी लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कि बहुत ही आकर्षक डिजाइन वाले विभिन्न प्रकार के हथकरघा उत्पाद देखने एवं खरीदारी करने के लिए होंगे उत्तराखंड के स्टार्टअप्स एवं एंटरप्रेन्योर्स  को बढ़ावा देने  के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने के उद्देश्य से यह एग्जीबिशन  आयोजित की जा रही है। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी देहरादून के खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी पारंपरिक परिधान एवं वेशभूषा के साथ-साथ खानपान के शौक रखने वाले लोगों के लिए भी विभिन्न प्रकार के स्वदेशी  व्यंजन भी उपलब्ध होंगे।
यह जानकारी आज यहां जीएमएस रोड स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इवेंट के प्रबंध निदेशक सारथी घई ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरॉन लीफ में 26 और 27 अगस्त को वाक एंड शॉप लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन हो रहा है, जिसमें जयपुर, जम्मू एंड कश्मीर, गाजियाबाद तथा दिल्ली के डिजाइनर भिन्न-भिन्न प्रकार के आकर्षण हथकरघा उत्पाद के स्टॉल लगाएंगे यह स्टॉल कोई मामूली नहीं, बल्कि देहरादून के लोगों खासतौर से महिलाओं के लिए बेहद खूबसूरत तथा आकर्षक होंगे। प्रबंध निदेशक सारथी घई ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में कल 34 स्टॉल लगाए जाएंगे जो कि आकर्षक ब्रांड एवं लेवल तो प्रदर्शित करेंगे ही, बल्कि साथ ही खरीदारों का दिल भी जीतेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योर्स की ओर से आयोजित होने जा रही इस भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बनने वाली प्रदर्शनी में उत्तराखंड के हथकरघा उत्पाद एवं पारंपरिक वेशभूषा के साथ-साथ पारंपरिक लोक संस्कृति एवं लोकगीतों का संगम भी होगा। सारथी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा प्रयास हमेशा यह रहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए प् यही कारण है कि हमने हथकरघा उत्पाद बनाने में महिलाओं को रोजगार अधिक से अधिक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश आत्मनिर्भर बने, इसी थीम के साथ आमंत्रण इवेंट एंड एंटरटेनमेंट द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2 दिवसीय इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी करेंगे। प्रदर्शनी में पहले दिन 26 अगस्त को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वायरस  उपस्थित रहेंगे एवं। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित रहेंगे। जबकि अगले दिन 27 अगस्त को सूफी नाइट थीम में जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे वही इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक एवं प्रोड्यूसर भारत कुकरेती तथा दून व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन उपस्थित होंगे। बच्चों के लिए मनोरंजन का भी ध्यान प्रदर्शनी में रखा गया है और बच्चे जंपिंग इत्यादि जैसे आकर्षक खेलकूद तथा झूलो का आनंद ले सकेंगे। पत्रकार वार्ता में सारथी घई के साथ निदेशक सान्या घई, देवेंद्र घई तथा मार्केटिंग मैनेजर अक्षय शाह भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देहरादून के मशहूर बबूल पता स्टोर, मिस क्राफ्टी, सैफरॉन लीफ एवं इनहाउस जैसे संस्थानों ने सहयोग किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments