Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला ने लगाया स्पा सेन्टर मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप

महिला ने लगाया स्पा सेन्टर मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप

नैनीताल: स्पा सेन्टर में काम करने वाली एक महिला ने मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पहले से ही शादीशुदा मैनेजर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनायेI महिला के गर्भवती होने पर मैनेजर ने शादी करने से इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इससे वह गर्भवती भी हो गई। इस पर पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके अलावा उसने पीड़िता को धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments