Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधनौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

रुद्रपुर: केन्द्र के एक मंत्रलय का कर्मी बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से लाखों रूपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले के मुताबिक बिगवाडा भट्टा रुद्रपुर निवासी गुरजीत सिंह ने आईजी के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शिक्षित बेरोजगार है। उसकी मुलाकात मो. कुमंर  से  मार्च 2023 हुई।  उसने स्वयं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम मत्रलय दिल्ली का कर्मचारी बताया। उसने भरोसा दिलाते हुये कहा कि उसकीअपने विभाग में अच्छी पकड़ है और तुम बेरोजगार भी हो और नौकरी तलाश कर रहे हो। शैक्षिक प्रमाण पत्र और डिप्लोमा आदि की फोटो प्रतियों दे दो। वह अपने ही विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देगा।

ठग ने कहा कि तुम्हे 30 से 35 हजार रूपये मासिक वेतन मिलेगा। गुरजीत का कहना है कि उसने उस पर भरोसा करते हुये 15 अप्रैल 2023 को 50 हजार रूपये, 18 अप्रैल को 99 हजार रूपये ऑन लाइन तथा  36 हजार रुपये नगद,26 अप्रैल को पैसठ हजार रूपये पुनः ऑन लाइन पेमेन्ट अपने पिता से दिलवा दी। वह शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा डिप्लोमा आदि की फोटो प्रतियों ले गया। साथ ही  100 रूपये के कोरे स्टाम्प पेपर पर उससे हस्ताक्षर भी करवा लिए।  25 मई 2023 तक नियुत्तिफ पत्र मिलने की बात कही।

आरोप है कि उसके बाद मो.कुमर उसका व  पिता का मोबाइल कॉल रिसीव करना भी बन्द कर दिया।  गुरजीत ने बताया कि मो.कुमर ने उसकी मजबूरी का फायद उठाते हुये उसकेे साथ दो लाख पचास हजार रूपये ठग लिये हैं। उसेे आशंका है कि  मो. कुमर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रें डिप्लोमा एवं लिया गया स्टाम्प पेपर का दुरूपयोग कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments