Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविशेषज्ञों के माध्यम से किया जाय यातायात समस्या का सुधारीकरण: संधू

विशेषज्ञों के माध्यम से किया जाय यातायात समस्या का सुधारीकरण: संधू

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश ज़िलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments