Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने सियाचिन में शहीद जवान विपिन सिंह गुसाईं को पुष्पचक्र अर्पित...

मुख्यमंत्री ने सियाचिन में शहीद जवान विपिन सिंह गुसाईं को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं के घर पर जाकर उनकी देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा की शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि शहीद के गांव जाने वाला मोटर मार्ग धारकोट- इठूड का नाम तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर रखा जायेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शहीद जवान विपिन सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments