Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित...

यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर की यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की।  मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश ज़िलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव  वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल  वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments