Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश चारधाम बस अड्डे में खुला निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र

ऋषिकेश चारधाम बस अड्डे में खुला निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र

-हरिद्वार व ऋषिकेश के चारधाम बस अड्डा एवं रेल्वे स्टेशन पर निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच केंद्र खोलने के, गढ़वाल आयुक्त ने दिये थे आदेश

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में चारधाम जानेवाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कोविड जांच केंद्र शुरू हो गया है। सेंपल लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी।सेंपलो की टेस्टिंग एम्स ऋषिकेश में की जायेगी।
पिछले दिनों गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने चारधाम तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश एवं हरिद्वार बस अड्डे एवं रेल्वे स्टेशन पर निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच के़द्र खोलने के आदेश दिए थे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इसी क्रम में ऋषिकेश में निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र आज से शुरू हो गया।

कहा कि विगत दिनों गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश का औचक्क निरीक्षण किया तथा चारधाम यात्रा टर्मिनल पर पुलिस- प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड, पर्यटन, परिवहन, नगरनिगम, संयुक्त रोटेशन आदि के हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए थे।

वहीं चार धाम बस टर्मिनल पर हेल्प डेस्क शुरू किये गये हैं, जहां से चारधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों को लगातार सहायता- मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments