Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगुलदार के हमले में तीन साल के मासूम की मौत

गुलदार के हमले में तीन साल के मासूम की मौत

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पटृी के भरपूरिया गांव में देर शाम गुलदार ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया वहीं बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पटृी के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ कल शाम लगभग 7.30 बजे अपने घर के आंगन में खेल रहा था। जब आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई। इस दौरान पहले से ही घात लगाये बैठे गुलदार ने आरव को आंगन से उठाकर खेतों में पटक डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पडोस के लोग बाहर आए लेकिन उन्हे बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया। काफी ढूढ़ृकृखोज के बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत व वन रेंज अधिकारी मुकेश डिमरी ने बताया कि शाम 7.30 बजे भरपूरिया गांव से गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी कि परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि उक्त गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे जल्द मार गिराया जाये। बहरहाल मासूम की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments