Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभूमि पूजन कर किया सेवाओं का शुभारंभ

भूमि पूजन कर किया सेवाओं का शुभारंभ

देहरादून। गुरुदेव आशुतोष महाराज के दिशा-निर्देशन में संस्थान विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों द्वारा समाज उत्थान एवं विश्व शांति के लक्ष्य को पूर्ण करने में निष्काम भाव से संलग्न है। इसी कड़ी में संस्थान की ओर से भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम 6 और 7 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम स्थल पर विधिवत रूप से भूमि पूजन कर सेवाओं का शुभारंभ किया गया। जिसमें गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों एवं शिष्याओं ने भाग लेकर समस्त समाज के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना अर्पित की। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों व संदेशों को समाज के समक्ष रखा जाएगा, जिसमें गुरुदेव के प्रचारक शिष्य अपनी ओजस्वी वाणी से प्रवचन करेंगे तथा युवा शिष्य नृत्य-नाटिका, डांस बैलै इत्यादि द्वारा भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं को प्रस्तुत कर ईश्वर उपासना का संदेश देंगें। कार्यक्रम में संस्थान के सामाजिक प्रकल्पों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न झाँकियाँ भी लगाई जाएंगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के माध्यम से समाज को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़ कर अपने जीवन का कल्याण कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments