Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को फॉगिंग एवं सर्विलांस कार्यों को बढ़ाने के...

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को फॉगिंग एवं सर्विलांस कार्यों को बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सा विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों कों त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने फॉगिंग कार्यों एवं सर्विलांस कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के बढते मामलों से निपटने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने एवं जनमानस की किसी भी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा डेंगू के बचाव हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं गतिविधियों का नियमित मॉनिटिरिंग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से स सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर 18001802525 पर कॉल कर सकते है।आज कॉलर शोभा द्वारा हॉस्पिटल में बेड की आवश्यकता का कॉल डीआईसीसीसी (देहरादून इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में में प्राप्त हुई। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बेड  की उपलब्धता कि जाँच कि गई। दून हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता पायी गई , मरीज को तुरंत बेड उपलब्ध करवाया गया। डीआईसीसीसी  में डोनर्स की लिस्ट तैयार की गई। डीआईसीसीसी  से चिकित्सक द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई , जिसके परिणाम स्वरूप  प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर अलग-अलग ब्लड ग्रुप के 25 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये आज 07 बजे तक 100 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं है कल से आज 07 तक 147 शिकायतें आ चुकी है। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है, जैसे शिकायत प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments