Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआदित्य-एल 1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

आदित्य-एल 1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-एल1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।
श्री महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-एल1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-एल1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments