Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण

महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राजकीय अभिलेखागार के भवन की मरम्मत, शौचालयों की साफ-सफाई और वहां रखे अभिलेखों के संरक्षण व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कमचारियों का ब्यौरा भी तलब किया है।
संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने अधिकारियों को नैनीताल स्थित रामगढ़ में किसी व्यक्ति के पास महत्वपूर्ण अभिलेखों के होने की जानकारी देते हुए उन्हें भी संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संस्कृति विभाग के सचिव/महानिदेशक हरीश चंद्र सेमवाल, राजकीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक एवं प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह, तकनीकी सहायक (इतिहास) मनोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments