Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डद पोली किड्स देहरादून के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी पर गोकुल की...

द पोली किड्स देहरादून के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी पर गोकुल की झांकियां प्रस्तुत की

देहरादून। द पॉली किड्स देहरादून के सभी शाखाओं ने बहुत उत्साह एवं उमंग के साथ जन्माष्टमी मनाई। प्रत्येक शाखा को जन्माष्टमी के थीम पर सजाया गया और स्कूल में मथुरा और वृंदावन के स्वरूप को बच्चों को दिखाया गया एवं जन्माष्टमी के महत्व को भी बताया गया। विभिन्न शाखाओं के सभी बच्चों ने राधा और कृष्ण के वेशभूषा में उपस्थित रहे। द पोली किड्स देहरादून के सभी स्टाफ एवं सदस्यों ने भी इस अवसर के थीम पर पीले और नारंगी रंग में पोशाक पहने हुए नजर आए। बच्चों को कृष्ण से संबंधित फिल्म दिखाई गई एवं सभी शाखाओं में कृष्ण भजन पर नृत्य बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पॉली किड्स स्कूल की सभी शाखाओं में सीनियर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं नन्हे मुन्ने छात्र गोपालों ने मटकी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाए।
जन्माष्टमी के प्रस्तुतियों में बच्चों के द्वारा स्कूलों में विभिन्न झाँकियाँ सुन्दर ढंग से सजायी गयीं एवं प्रस्तुत किया गया उनमें से कुछ गोकुल धाम, कारावास, गौशाला, कालिया नाग, कृष्ण जन्म, गोवर्धन पर्वत, मथुरा की होली के थे। बच्चों को एक-एक झांकी के बारे में बताया गया एवं उनके महत्व के बारे में भी समझाया गया। इस अवसर पर द पोली किड्स देहरादून के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक रंजना महेंद्रू, नंदिता सिंह, कुलदीप सिंह, माधवी भाटिया, सिद्धार्थ चंदोला, ऋषभ डोभाल, उदय गुजराल, बिश्नोई, वंदना छेत्री, कोमल तिवारी, विनोद भट्ट, गीतिका चलगा, अपराजिता, श्रेया शर्मा, अजीत शर्मा, मयंक अग्रवाल, रंजीत ए.आर, और सभी प्रधानाधपक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments