Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकुमाऊं मंडल के जर्जर 36 पुलों की बढ़ेगी लंबाई और चैड़ाईविभाग ने...

कुमाऊं मंडल के जर्जर 36 पुलों की बढ़ेगी लंबाई और चैड़ाईविभाग ने कवायद की शुरू

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकतर पुल और पुलिया अंग्रेजों के जमाने के हैं। बहुत से ऐसे पुल और पुलिया हैं, जो जर्जर हो चुके हैं या ट्रैफिक दबाव के अनुसार भार सहने की क्षमता नहीं है और उनकी चैड़ाई भी काफी कम है। जिसके चलते अक्सर पहाड़ की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग इन पुलों को पुनर्निर्माण की कार्रवाई करने जा रहा है। जिसमें पुलों की लंबाई और चैड़ाई बढ़ाई जाएगी।


मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गिरीश चंद्र आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद कुमाऊं मंडल अंतर्गत नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद के छोटे बड़े पुल और पुलियाओं का पुनर्निर्माण होना है। जिसके तहत नैनीताल जनपद में बताया कि शासन के निर्देश पर नैनीताल जिले में 19 और उधमसिंह नगर में 17 छोटे बड़े पुल और पुलिया हैं, जिनका पुनर्निर्माण होना है। उन्होंने बताया कि ये सभी पुल बी लोडिंग क्लास के हैं जिनका पुनर्निर्माण होने के बाद अब ए लोडिंग क्लास में परिवर्तन किया जाएगा। यह सभी पुल वषों पुराने हैं, जिसमें कई पुल ऐसे हैं जो ब्रिटिश कालीन है। सड़कों पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है।


ऐसे में इन पुलों की पर भार सहने की क्षमता के साथ-साथ इसकी चैड़ाई भी कम है। जिसके चलते अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। पुलों की चैड़ाई बढ़ जाने से सड़कों पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।नैनीताल जिले में ज्यादातर पुल पुलिया लोहे की बनी हुई हैं, जबकि उधम सिंह नगर में सीमेंट पुल पुलिया हैं, जिनका पुनर्निर्माण होना है। इन सभी पुलों का निर्माण वर्ल्ड बैंक से मिलने वाले बजट से होना है।

बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले की रामनगर-भडारपानी पुल की लंबाई 95 मीटर होगी। जबकि उधम सिंह नगर के सितारगंज हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर 120 मीटर की पुल बनी है। जो जिले में सबसे लंबी हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि पहले चरण में पुलों का सर्वे, डीपीआर और डिजाइन बनाया जाएगा।शासन से बजट मिलते ही प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments