Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीय‘बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध गर्मजोशी और विश्वास पर...

‘बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध गर्मजोशी और विश्वास पर आधारित’ 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच संबंध “गर्मजोशी और विश्वास” पर आधारित हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी पक्ष के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लोकतंत्र के महत्व के बारे में बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा इस तरह से नहीं करते हैं जिससे लगे कि एक देश दूसरे देश को सीख दे रहा है। उन्होंने कहा, “हम सभी साझा चुनौतियों का सामना करते हैं।” 

सूत्रों ने कहा कि भारत में कई चीजें हैं जिनके बारे में अमेरिका का मानना है कि वे काफी मजबूत और स्वस्थ हैं और अन्य मुद्दे भी हैं जिन पर वह बातचीत जारी रखता है। सूत्रों ने कहा कि बाइडन-मोदी बैठक के दौरान अंतरिक्ष और ‘माइक्रोचिप्स’ जैसे कुछ उच्च प्रौद्योगिकी के विषयों पर चर्चा की गई। बाइडन और मोदी ने विश्वास जताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के परिणाम सतत विकास में तेजी लाने, बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों से निपटने समेत विभिन्न साझा लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments