Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीकः मंत्री...

हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीकः मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए हिमालय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा देश को पानी हवा व मिट्टी की आपूर्ति करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है तो जैव विविधता का भी यह अमूल्य भंडार है। हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा आपदाओं में दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं, जिसमें से एक हिस्सा स्थानीय है, दूसरा हिस्सा धरती पर बढ़ते तापमान का है, जिसका सीधा असर हिमालय के जलवायु परिवर्तन पर पड़ता है। मंत्री ने कहा इस खास मौके पर राज्यभर में हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन व आपदाओं से पड़ रहे असर और इससे निपटने के उपायों पर मंथन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा हिमालय के प्रति सबकी समझ बने, इस संदेश के साथ प्रदेश भर में इस प्रकार के आयोजन किए जाने आवश्यक हैं। मंत्री ने कहा जल वायु परिवर्तन के कारण हिमालय पर मंडरा रहे ख़तरे का समाधान केवल सामूहिक सहभागिता के द्वारा ही निकाला जा सकता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा आम जन में हिमालय के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास निरंतर करते रहें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजको को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर पर्यावरणविद डॉ.अनिल जोशी, बीजेपी ज़िलाध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments