Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने किया, जन जागरूकता अभियान चलाने...

उत्तरखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने किया, जन जागरूकता अभियान चलाने को लेकर, राज्य के लोक कलाकारों का ऑडिशन शुरु

देहरादून: उत्तरखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने बुद्धवार को प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु लोक कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया। सरकार द्धारा प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याण से जुड़ी तमाम नीतियों व योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत गढ़वाल, कुमांउं व जौनसार के लोक कलाकारों केे द्धारा राज्य के दूर दराज क्षेत्रों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के तहत प्रथम ऑडिशन गढ़वाल मण्डल के जनपद.टिहरी, उत्तरकाशी व हरिद्वार के कलाकारों का हुआ। जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण दिया।

इसी क्रम में 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी व रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा। वहीं 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्क्रिप्ट दी जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments