Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने धोरण खास में बीते दिनों हुई बारिश से हुए...

मंत्री गणेश जोशी ने धोरण खास में बीते दिनों हुई बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित आरबीआई देहरादून कार्यालय के धोरण खास में बीते दिनों हुई बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित पीडीडब्ल्यू के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी को स्थानीय लोगो और आरबीआई के द्वारा अवगत कराया गया कि बीते दिनों हुई बारिश और बरसाती नाले के कारण धोरण खास में सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा सुरक्षा दीवार गिरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने धोरण गांव का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, पीडब्ल्यूडी ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments