Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगे...

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत बुधवार को प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचने पर मुर्मू की अगवानी की। मुर्मू गुजरात विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही विधायकों को संबोधित करेंगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सदन के कामकाज को कागज रहित बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘वन नेशन, वन एप्लीकेशन’ अवधारणा के तहत एनईवीए परियोजना लागू की गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी विधायकों को टैबलेट कंप्यूटर के जरिये एनईवीए एप्लिकेशन का संचालन करने का प्रशिक्षण दिया गया है। गुजरात विधानसभा में चार दिन के मानसून सत्र के दौरान नियमित कामकाज के अलावा नौ विधेयकों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें ‘गुजरात कॉमन यूनिवर्सिटीज बिल, 2023’ भी शामिल है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस विधेयक का जबरदस्त विरोध करने की बात कही है। उसने आरोप लगाया है कि इस विधेयक का उद्देश्य छात्र राजनीति को खत्म करना है। विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति के एक सदस्य ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जी20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना करते हुए दो प्रस्ताव भी ले आएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का भी शुभारंभ करेंगी। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments