Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट लेगी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों पर निर्णयः डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट लेगी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों पर निर्णयः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा बोर्ड को लेकर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट लेगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग शीघ्र ही आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने के साथ ही पांच डायटों को स्मार्ट डायट के रूप में विकसित किया जायेगा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन, परीक्षा बोर्ड, शिक्षकों की स्थिति एवं छात्र संख्या व पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसके उपरांत निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग राज्य में संचालित 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन को लेकर आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। इस संबंध में राज्य कैबिनेट द्वारा जो निर्णय लिया जायेगा उसी को विभाग लागू करेगा। बता दें कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम, परीक्षा शुल्क, पाठ्यक्रम का माध्यम, शिक्षकों की तैनाती तथा अन्य बिन्दुओं को लेकर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक संगठनों व अभिभावकों में तरह-तरह की चर्चाएं समाने आई हैं। इसी के मध्यनज़र विभाग ने इन विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्णय राज्य कैबिनेट के ऊपर छोड दिया है, पूर्व में उक्त विद्यालयों की स्थापना का निर्णय भी राज्य कैबिनेट के द्वारा ही लिया गया था।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षकों बेहतर प्रशिक्षण देने के लिये प्रदेश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट्स) को आधुनिक एवं तकनीकी से लैस किया जायेगा। जिसके तहत प्रथम चरण में सूबे के पांच डायट्स को स्मार्ट डायट बनाया जायेगा। इसके अलावा शासन स्तर पर लम्बित डायट की नियमावली को भी अन्य राज्यों का अध्ययन कर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रथम चरण में स्वीकृत पीएम-श्री स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू करने, एनसीईआरटी से पुस्तकों का शीघ्र प्रकाशन कराने, कलस्टर स्कूलों की डीपीआर तैयार करने, एनईपी-2020 के अंतर्गत नये कार्यक्रमों को विद्यालयों में लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।
बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, एम.एम. सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक आर.के. उनियाल, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव, अपर निदेशक महावीर बिष्ट आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments