Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअशासकीय विद्यालयों में भर्ती पर रोक, शिक्षा सचिव ने किए आदेश जारी

अशासकीय विद्यालयों में भर्ती पर रोक, शिक्षा सचिव ने किए आदेश जारी

देहरादून। प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते सभी सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी हैI इसको लकर शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी कर दिये हैं। नियुक्ति पर रोक लगने के बाद इसका पठन- पाठन पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए विद्यालयों को अपने खर्चे पर ही व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी शिक्षा सचिव ने दिए हैं।

शासनादेश में कहा गया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्तियां पारदर्शिता से होनी चाहिए। इसे देखते हुए इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के साथ ही कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई है। सचिव ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

गौरतलब है कि सरकार को विभिन्न माध्यमों से कर्मचारियों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इन विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती विद्यालयी शिक्षा अधिनियम, 2006 एवं विद्यालयी शिक्षा विनियम, 2009 में उल्लिखित व्यवस्था के अनुसार की जाती है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments