Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी, कहा-महिलाओं...

महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी, कहा-महिलाओं की और भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में दो तिहाई आरक्षण के प्रावधान वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक के संसद के निचले सदन में पारित होने पर बुधवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण होगा और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी और भी अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के साथ पारित होने पर प्रसन्नता हुई।” उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान करने वाले सभी दलों के सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस विधेयक को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि इसके कानून की शक्ल लेने के बाद बनने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा। 

उन्होंने कहा, “यह हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं को और भी अधिक भागीदारी करने में सक्षम बनाएगा।” उल्लेखनीय है कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। इसके पक्ष में 454 मत पड़े जबकि दो सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। नए संसद भवन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया था। इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। 

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “नारी शक्ति वंदन विधेयक के साथ नए सदन की शानदार शुरुआत हुई है। इससे महिलाओं के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलने वाली है।” उन्होंने कहा कि इसे जिस प्रकार से सभी राजनीतिक दलों का ‘ऐतिहासिक’ समर्थन मिला है, वह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments