Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डचार दिवसीय बुक फेयर बुकटेल का शुभारंभ

चार दिवसीय बुक फेयर बुकटेल का शुभारंभ

देहरादून। देहरादून शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बडा बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। इस बुक फेयर में हजारों लेखको की हजारो विषयांे पर 2 लाख से ज्यादा किताबों को विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इस अनूठे पुस्तक मेले में किताबें फ्री है लोगों को बाॅक्स खरीदना होगा। बाॅक्स में जितनी किताबें आए साथ ले जा सकते है। किताबों से दुर हो रहे युवाओं को जोडने के लिए यह नया कांसेप्ट लाया गया है।
उपरोक्त जानकारी संस्था बुक टेल के नवीन पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि बुक टेल एग्जीबिशन का आयोजन लॉर्ड वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम सुभाष रोड, इरगिशेन कॉलोनी (प्ततपहंजपवद बवसवदल) देहरादून में किया जा रहा है। नवीन पांडे ने बताया कि 24 सितम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी का मकसद डिजीटल दुनिया में किताबों और साहित्य से दूर होते युवाओं को इसकी महत्ता बताना है। आज भी किताबों को हाथों में लेकर पढना एक सुखद अहसास कराता है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने  बताया कि यंहा हजारों लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबो का संग्रह देखने को मिलेगा। जिनमें साहित्य, किस्से कहानियों और कविताओं की किताबो के साथ ही, बायोग्राफिक, अपराध, ज्योतिष, राजनीतिक परिदृष्यों,इंटरनेषनल इष्युज, कुकिंग, डिक्सनरी, फोटोग्राफी, वाईल्ड लाईफ, इनसायक्लोपीडिया, रोमांस, फंेटेंसी, धर्म और विज्ञान की किताबे शामिल है। हिंदी और इंग्लिश विषय की इन किताबों के सैकडों नेशनल और इंटरनेशनल आथर्स है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयो की बेस्ट सेलर किताबो को भी प्रदर्षित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments