Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयरेल रोको आंदोलन के चलते रुद्रपुर में पटरियों पर जमा हुए सैकड़ों...

रेल रोको आंदोलन के चलते रुद्रपुर में पटरियों पर जमा हुए सैकड़ों किसान

रुद्रपुरः भारतीय किसान यूनियन सहित तमाम किसान यूनियन के कृषि कानून को लेकर, रेल रोको आंदोलन के तहत सैकड़ों किसान सोमवार को रुद्रपुर स्टेशन पहुंचे। किसानों का कहना है कि वे रेल रोक कर केंद्र सरकार और कृषि कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के अलावा अन्य किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों का प्रदर्शन सुबह से ही शुरु हो चुका है जो शाम तक चलेगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव बलजिंदर सिंह संधू ने बताया कि काशीपुर रेलवे जंक्शन पर काशीपुर के अलावा जसपुर व रामनगर के किसान स्टेशन का घेराव करेंगे। साथ ही कहा कि किसान खटीमा, रुद्रपुर सहित काशीपुर में ट्रेन की पटरी पर विरोध करेंगे। यहीं नहीं वे ट्रेन रोककर केंद्र सरकार और कृषि कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। कहा कि कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है लेकिन लंबित मांगों के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई हे।

सुबह 10 बजे से पांच बजे तक यहां से पांच ट्रेन गुजरेंगी। ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए है। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेन जिनमे संपर्क क्रांति, शताब्दी, और चार बजे के आसपास शताब्दी एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन गुजरेगी। इसके साथ ही मंगलवार को विशेष ट्रेन जम्मूतवी भी यहां पहुंचेगी। इनको रोकने के लिए बारिश के चलते किसान नेता यहां स्टेशन पर बैठेंगे।इस दौरान जो भी ट्रेन आएगी उसको ट्रेक पर रोका जाएगा।

बलजिंदर सिंह संधू ने कहा सरकार यदि कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो किसान और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहा सरकार की हठधर्मिता से किसान बेहद आहत हो चुका है। किसानों के आंदोलन को एक साल हो गया लेकिन सरकार के अडियल रवैये से किसानों को यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा रेल रोको आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। यदि बरसात होती भी होती रहे तो भी किसान अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे।

उधर आरपीएफ प्रभारी रनदीप कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर आरपीएफ के अलावा जीआरपी व सिविल पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता हो चुकी है। किसानों ने सुबह 10 से 4 बजे तक आंदोलन का समय दिया है। इस दौरान हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी आंदोलनकारी रेल संपत्ति या यात्री को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments