Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने दिये निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी

डीएम ने दिये निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी

-मोबाईल फोन रखने होंगें चौबीस घण्टे ऑन

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अदेश जारी कर कहा कि सभी अधिकारी अपनके कार्यस्थल पर मौजूद रहें। जिलाधिकारी ने बिना अनुमति अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।

सोमवार को जिले में तैनात सभी अधिकारियों की बैठक लेने के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि लगातार भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए समस्त अधिकारी अपने कार्यस्थल पर ही मौजूद रहें। साथ ही चौबीसों घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा। ताकि किसी भी समय उनसे संपर्क किया जा सके।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग व मुख्य पड़ावों को लेकर आपदा कंट्रोल रूम में स्थापित स्क्रीन से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश व ओलावृष्टि के अलर्ट को लेकर अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का जररूरत के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं व एजेंसियों को उनसे संबंधित तैयारियों को लेकर मुस्तैद रहने को कहा।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, लोनिवि ईई इंद्रजीत बोस, जल संस्थान ईई संजय सिंह, पेयजल निगम के ईई नवल कुमार, विद्युत विभाग के ईई मोहित डबराल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments