Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से...

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की

देहरादून। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री से मंदिरों के सौंदर्यीकरण व ढांचागत विकास के कार्यों में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से सहयोग का अनुरोध किया।
आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान अजेंद्र ने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से किया जा रहे हैं। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि बीकेटीसी अपने अधिनस्थ ऐतिहासिक वह पौराणिक महत्व के मंदिरों के विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस क्रम में भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजा स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण और विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर तुंगनाथ के विकास की योजना भी शीघ्र तैयार की जा रही है। उन्होंने वित्त मंत्री को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments