Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नयी दिल्ली में नेपाल के राजदूत से...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नयी दिल्ली में नेपाल के राजदूत से शिष्टाचार भेंट की

नयी दिल्ली /देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में नेपाली दूतावास में भारत स्थित नेपाल के राजदूत डा. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा का आमंत्रण दिया।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र तथा नेपाल के राजदूत के मध्य बातचीत में भारत- नेपाल के सांस्कृतिक तथा दीर्घकालिक मैत्री संबंधों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही केदारनाथ और काठमांडू स्थित भगवान पशुपति नाथ के मंदिरों के संबंधों को लेकर प्रचलित मान्यताओं का जिक्र भी हुआ। अजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक व धार्मिक पुनर्जागरण का एक नया युग शुरु हुआ है। इस क्रम में उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के तहत व्यापक स्तर पर कार्य चल रहे हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि इस बार भी नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। अजेंद्र ने नेपाली राजदूत को भगवान केदारनाथ की प्रतिमूर्ति भी भेंट की। इस अवसर पर नेपाली दूतावास में सलाहकार (संस्कृति) यदुनाथ पौडेल सहित दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कुछ माह पूर्व ही नेपाली दूतावास के अधिकारियों के एक दल ने देहरादून में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की थी और उन्हें नेपाली दूतावास में आने का आमंत्रण दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments