Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डतीन साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार

तीन साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार

रूद्रप्रयाग: बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला किया और दादी के सामने बच्ची का उठा ले गया। हालांकि शोरगुल होने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दिखायी नहीं दिया। बच्ची की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में शाम करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने पर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। जिसके बाद गाँव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की ढूंढ खोज शुरू की लेकिन गुलदार का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं बच्ची की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments