Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण कर टीम ने चलाया जन-जागरूकता...

डेंगू मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण कर टीम ने चलाया जन-जागरूकता अभियान चलाया

देहरादून। शहर में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुंचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। वार्ड नम्बर 94 में सहायक निदेशक सूचना के नेतृत्व टीम द्वारा डेंगू मलेरिया, सघन  अभियान चलाया गया, इस दौरान द्वारा लार्वा सर्वे करते हुए प्रचार सामाग्री वितरण, फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरोंध्प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही रखने वालो पर रू0 38 हजार का अर्थदण्ड लगाया गया।
आज वार्ड नम्बर 94 की टीम द्वारा सहायक निदेशकध्जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया, नर्सरी में बाल्टी में जमा पानी में लार्वा पाए जाने पर नर्सरी संचालक रियाज का रू0 1 हजार का नकद चालान किया गया। आम्रपाली होटलध्रेस्टोरेंट की छत पर रखे डिब्बे में जमा पानी में लार्वा पाए जाने तथा छत पर रखी टंकी पर ढक्कन न होने पर रू0 05 हजार का नकद चालान किया गया। काम्पलेक्स भवन में रखी 03 टंकियों में ढक्कन न होने एक डिब्बे व वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर लार्वा पाए जाने पर काम्लेक्स स्वामी पर रू0 11 हजार का नकद चालान किया गया। वही एक निर्माणधीन भवन में दो होद्दी में पुराना जमा पानी में लार्वा पाए जाने पर होद्दी को पम्प द्वारा खाली कराया गया तथा भवन स्वामी पर रू0 21 हजार का चालान भवन पर चस्पा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी ने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे डेंगू ध्मलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निगम के अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो वार्डवार जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं डेंगू के लार्वा का नष्ट कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रहे इस महा अभियान में सहयोग करे डेंगू की रोकथाम एवं बचाव सहयोग करें। कहा कि अपने आसपास एवं घरों में सफाई रखें तथा  अपने घर में बर्तनों में ,खुले मेें पानी जमा न होने दें गमले, आदि का निरीक्षण कर लें ताकि डेंगू का लार्वा न पनपे  अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक रखें। इस अवसर पर डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ सुभाष जोशी ने लोगों से अपने घरों में पानी जमा न होने देने तथा खाली बर्तनों को उल्टा रखने, घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने को कहा। डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा ने डंेंगू के लक्षण  एवं बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने को कहां इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी,डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा, सैनेट्री सुपरवाईजर अनंत विभोर, लैब टैक्निशियन आशीष किमोठी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments