Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया थलीसैंण में कोल्ड स्टोरेज...

कबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया थलीसैंण में कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण

थलीसैंण: उच्च शिक्षाए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत थलीसैंण के जल्लू गाँव में बीज आलू को रखने हेतु 33.86 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निश्चित रूप से सब्जियों और फलों की बर्बादी को कम करेगा और इसका उपयोग दवाओं या टीकों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकेगा।

उद्यान विभाग द्वारा स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज के लोकार्पण के दौरान मंत्री ने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज की कोई सुविधा नहीं होने के कारण आलू उत्पादकों को अपनी उपज की कटाई के तुरंत बाद बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब जल्लू गाँव के किसान कोल्ड स्टोरेज में आलू रखकर डिमांड के अनुरूप उसे भेज सकेंगे।

कहा की बीजीय आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखकर उद्यान विभाग द्वारा उसे खरीदे जाने के साथ अन्य जगह उसकी सप्लाई की जाएगी। जिससे क्षेत्र के साथ साथ अन्य किसानों को बीजीय आलू खरीदने के लिए दूर दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के डिमांड के अनुरूप उद्यान विभाग द्वारा उन्हें बीजीय आलू उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थलीसैंण क्षेत्र के लिए कोल्ड स्टोरेज बेहतर साबित होगा। साथ ही जिस क्षेत्र में ज्यादा मात्रा में सब्जी का उत्पादन हो रहा है उस क्षेत्र में भी कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद ना जाय।

कहा कि फलों, सब्जियों सहित अन्य को खराब होने से बचाने के लिए काम में आते हैं कोल्ड स्टोरेज। कोल्ड स्टोरेज वह जगह होती है जहां पर इन फलोंए सब्जियों आदि को रखा जाता है और उस जगह का तापमान फलों व सब्जियों का जीवन चक्र बढ़ाने में मदद करता है ऐसे में फलों और सब्जियों को एक लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है और उनकी सप्लाई में कोई कमी नही आने दी जाती है।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जल्लू गाँव में इस वर्ष 51 परिवारों का लगभग 500 कुंतल से ज्यादा आलू का उत्पादन हुआ है। कहा की कोल्ड स्टोरेज में बीजीय आलू को रखा जाएगा जिसकी क्षमता 6 टन है। कहा कि ग्रामीणों से उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदा जाएगा तथा अन्य किसानों के डिमांड के अनुरूप उन्हें बेचा जाएगा। उसके उपरांत मंत्री ने राजकीय खाद्य भंडार कैन्यूर भवन के कार्यों का शिलान्यास भी किया। कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने विगत महीनों में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉयए जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments