Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबैंगलोर से गिरफ्तार किया कबूतरबाज, लन्दन का वीजा दिलाने के नाम पर...

बैंगलोर से गिरफ्तार किया कबूतरबाज, लन्दन का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे थे 09 लाख रुपये

कोटद्वार:  झण्डीचौड़, पश्चिमी कलालघाटी, कोटद्वार निवासी जितेन्द्र कुमार ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि एक व्यक्ति ने मेरे साथ लन्दन यूके का वीजा दिलाने के नाम पर 09 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने उक्त धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए थे ।

जिस क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी मौ0 अकरम व प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की निगरानी की जा रही थी, क्योंकि अभियुक्त लगातार अपने मोबाइल नम्बर व लोकेशन बदल रहा था।

पुलिस टीम ने काफी प्रयासों के बाद उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त पैसाथई मोंग को बैगलोर कर्नाटक के दूरस्थ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments