Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयोजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में लाएं तेजी: सीडीओ

योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में लाएं तेजी: सीडीओ

देहरादून :  मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने के साथ स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है का 15 दिन के भीतर सत्यापन करते हुए रिपार्ट प्रस्तुत करने ,अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिएI जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए कि सभी डिविजनों में विद्युत संयोजन कार्यों प्रमाणीकरण प्रस्तुत किया जाय। जिन कार्यों में वन विभाग सम्बन्धी आपत्तियां है, उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित वन प्रभाग से समन्वय करते हुए निस्तारण करें।

उन्होंने पी-1 योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पी-2 कार्यों की सप्ताह में 02 दिन समीक्षा/मॉनिटिरिंग बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जीपीडीपी स्कीम में पंचायत से प्रस्तावित करते हुए निर्धारित प्रारूप भेजने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम ई.डी के बंसल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments