Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान में दिया योगदान

मंत्री गणेश जोशी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान में दिया योगदान

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व देशभर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत देहरादून के विभिन्न स्थानों पर अभियान में शामिल हुए और झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान दिया। साथ ही उन्होंने अभियान में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को स्वच्छता अभियान में राजेंद्र नगर ल तथा बिन्दाल पुल स्वच्छता भारत अभियान की 09वीं वर्षगांठ पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण और शपथ भी दिलाई।
       इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने गढीकैन्ट में छावनी परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को डस्टबिन भी वितरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में आज देशभर के साथ ही प्रदेशभर में  स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है देश लगातार नई ऊंचाइयों को छूं रहा है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा पहले  पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। उन्हे पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम पीएम मोदी ने दिया है। मंत्री ने कहा सफाई की शुरुवात अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने कहा समाज का वह वर्ग जो समाज में सफाई करते है उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें जनभागीदारी बहुत ही अहम है। इस अवसर पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग कार्यालय अध्यक्ष डॉ. एस के सिंह, ज्वाइन डायरेक्टर मनीष कड़वाल, वैज्ञानिक डॉ बृजेश कुमार, पुनीत कुमार, छावनी परिषद से ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता, कैंट बोर्ड सीईओ अभिनव, पार्षद नंदनी शर्मा, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया  सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments