Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधबस ड्राइवर सहित तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्कर दबोचे

बस ड्राइवर सहित तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्कर दबोचे

-55 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून: नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रोडवेज बस ड्राइवर सहित तीन अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को 521 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है। वहीं आरोपियों के अनुसार वह बरामद स्मैक यूपी पुलिस के एक सिपाही से लेकर आये थे जिसकी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते एक सप्ताह से एसटीएफ को सूचनाए मिल रही थी कि उत्तराखण्ड में कुछ अर्तराज्यीय तस्कर सक्रिय है जो नशे की एक बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में सूचना सही पाये जाने पर बीती शाम एएनटीएफ टीम द्वारा रूद्रपुर में उक्त नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल फैलाया गया। जिसके बाद एएनटीएफ टीम द्वारा दो बाइक सवार तीन लोगों को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 521 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में उन्होने अपना नाम अमजद पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज रामपुर उत्तर प्रदेश, गुरदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बिसरात नगर रामपुर उत्तर प्रदेश व जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि वह बरामद स्मैक रामपुर में तैनात यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल जिसका नाम रविकांत है से लेकर आये थे। जिसको उन्होने रूद्रपुर के इंदिरा चैक पहुंचाना था।

बहरहाल एसटीएफ द्वारा इस मामले में यूपी पुलिस के कांस्टेबल की संलिप्तता की जांच कर रही है। बरामद स्मैक की कीमत 55 लाख रूपये आंकी गयी है। वहीं एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार किये गये तस्करों में गुरदीप सिंह यूपी रोडवेज का बस ड्राइवर है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments