Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधनशा तस्कर कपिल देव की 50 लाख की संपत्ति सीज

नशा तस्कर कपिल देव की 50 लाख की संपत्ति सीज

देहरादून: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बदमाश की 50 लाख की सम्पत्ति को पुलिस ने कल देर रात कुर्क कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट व नशा तस्करी के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है।

आदतन अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त कर उनकी आर्थिक कमर तोड़ने को लेकर एसएसपी देहरादून ने अधिकारियों को निर्देश दिये थे। जिसके चलते बीती रात थाना रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर कपिलदेव के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी 50 लाख रूपये की सम्पति (मकान) को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज कर दियाहै। गैंगलीडर कपिलदेव ने संगठित गिरोह बनाकर मादक प्रदार्थ की बिक्री, लूटपाट, बंद मकानो में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं से अवैध लाभ अर्जित कर उक्त संपति को जोड़ा था।

बता दें कि 7 जनवरी 2022 को थानाध्यक्ष रायपुर ने गैंगस्टर कपिलदेव पुत्र कमल सिंह निवासी राजीव नगर तरली कंडौली थाना रायपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष व उसके सहआरोपी गैंग सदस्य प्रखर द्विवेदी पुत्र विनय द्विवेदी निवासी राजीव नगर तरली कंडौली थाना रायपुर उम्र 23 वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे गैंगलीडर कपिलदेव द्धारा अपने गैंग सदस्य प्रखर द्धिवेदी के साथ मिलकर एक सुसंगठित गिरोह बनाकर क्षेत्र मे लूटपाट, मारपीट, मादक पदार्थो की अवैध बिक्री एंव बंद मकानो की रैकी कर चोरी के माल से अवैध लाभ लेना अंकित किया गया था। दोनो आरोपियों को पूर्व में ही गैंगस्टर एक्ट मे गिरफ्तार किया गया था।

वर्तमान मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानो के अन्तर्गत गैंग लीडर कपिलदेव की सम्पत्ती को चिन्हित कर थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत चीडोवाली मे 50 लाख कीमत का आवसीय भवन को पुलिस ने कल देर रात सीज कर लिया है। जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा कपिलदेव के उक्त मकान को कुर्क करने के आदेश दिये गये थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments