Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय गृहमंत्री के नरेंद्रनगर दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए...

केंद्रीय गृहमंत्री के नरेंद्रनगर दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

-7 अक्टूबर को सर्किल जोनल कांउसिंलिंग की बैठक में प्रतिभाग करेंगे अमित शाह

देहरादून। गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह के 7 अक्टूबर को प्रदेश में टिहरी जनपद के नरेन्द्रनगर में आयोजित होने वाले सर्किल जोनल कांउसिंलिंग की बैठक में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ंजिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्थाओं को त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल व मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्थाओं को सुगम, सुविधाजनक बनाना सुनिश्चित करेंगे। जिस हेतु उन्होंने लोनिवि, एनएच,एनएचआई, विद्युत, स्मार्ट सिटी, पेयजल निगम,  एमडडीए एवं नगर निगम आदि विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए आवागम रूट को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। जबकि पुलिस विभाग को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद रखने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आवागमन रूट पर पड़ी निर्माण सामग्रीध्अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने तथा सड़कों के किनारे फूटपाथ ठीक करने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत एवं पेयजल की निर्बाध व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आवागमन रूट को सुगम सुव्यवस्थित बनाने हेतु पैचवाईज अधिकारी तैनात करने तथा तैनात अधिकारियों को अपने-2 आंवटित स्थलों को मौके पर निरीक्षण करते हुए कार्यों एवं  व्यवस्थाओं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट से जनपद की सीमान्तर्गत गुजुराला तक  सफाई व्यवस्था  के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को सड़कों से झाड़ी कटान तथा विद्युत विभाग को झूलती विद्युत तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जनपद में कार्यक्रम स्थलों सहित एयरपोर्ट में एम्बुलेंस के साथ चिकित्सक एवं स्टॉप तैनात रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए वाहन कार्डिनेट के साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने 09 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाओं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बनाने क निर्देश दिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवक, युवतियों की संख्या आदि की जानकारी जुटाते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उपरोक्त दोनो बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दर कुमार (आईएएस), पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी हरिगिरी गोस्वामी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहित लोनिवि, एनएच,एनएचआई, पेयजल, विद्युत, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments