Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों व...

पीएम मोदी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 12 एवं 13 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रीनी जोशी ने जनपद के जनप्रतिनिधियो, गणमान्य व्यकितयों, होटल एशोसिएशन व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित राजस्व, पुलिस, वन,परिवहन, नगर निकाय, शिक्षा आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की!  जिलाधिकारी ने गणमान्य व्यक्तियों से विभिन्न विकास खण्डों एवं पड़ोसी जनपदो से वाहनों से आने वाले लोगों की संख्या एवं वाहनों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली ताकि जनपद में पार्किग  प्लान एवं ट्रैफिक प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त किया जा सके! प्रस्तावित भ्रमण स्थल ज्यौलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ के सौन्दर्यीकरण एवं प्रधानमंत्री के आगमन पर उनकी स्वागत व्यवस्था एवं अन्य  व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई!
     बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के आगमन पर नगर पिथौरागढ़ के बाजार को बंद कराये जाने की अफवाह लोगों में फैली है! जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन पर बाजार बंद रखने जैसी कोई बात नहीं कही गयी है!
        जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों व लोगों से अपील की है कि वे सड़क मार्ग पर ईंट, रेता व बजरी आदि न डालें ताकि यातायात व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न होने पाये! साथ ही कहा है कि उनके जो व्यक्तिगत केबिल(तार) सड़क किनारे लटके हुए हैं उन्हें भी व्यवस्थित करवा लिया जाय। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत , डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, सीडीओ वरुण चैधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी शिवकुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, गणमान्य व्यक्ति गिरीश जोशी, चन्द्रा पन्त  आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments